बुरहानपुर/ नेपानगर: ग्राम नयाखेड़ा में बुधवार दोपहर माताजी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान चार पांच वर्ग विशेष के अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया. इससे तनाव की स्थिति निर्मित हुई. हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंचा. बाद में एसडीएम भागीरथ वाखला भी पहुंचे.ग्रामीणों के अनुसार मूर्ति विसर्जन के लिए नयाखेड़ा से दर्यापुर स्थित ताप्ती नदी जा रहे थे तभी अज्ञात आसामाजिक तत्वों ने पथराव किया।
पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार घटना बुधवार दोपहर की है. सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची. वहीं हिन्दू संगठन के लोगों ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. एसडीओपी ने सख्ती के साथ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया. एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा ने कहा स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. आरोपियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.
हिन्दू संगठन के लोगों ने किया हंगामा
वहीं रात 9 बजे तक हिन्दू संगठन के लोग यहां हंगामा करते रहे. वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे. वहीं पुलिस ने हंगामा बढ़ता देख एफआईआर दर्ज करने की बात कही. रात नौ बजे तक भी हिन्दू संगठन के लोग विरोध दर्ज कराते रहे.
