सोशल मीडिया से शुरू हुआ रिश्ता, निकला धोखाधड़ी व धर्म परिवर्तन 

इंदौर। परदेशीपुरा पुलिस ने 23 वर्षीय युवती की शिकायत पर युवक और उसके परिवार सहित 13 लोगों पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी, धमकी व धर्म परिवर्तन कराने का मामला दर्ज किया है. पीड़िता के अनुसार तीन साल पहले सोशल मीडिया पर युवक से पहचान हुई, जिसने खुद को फाइटर राजपूत बताया. शादी की बात पर सहमति के बाद 21 जून 2025 को वह उसे अहमदाबाद ले गया, जहां दो दिन होटल में रखकर शारीरिक संबंध बनाए और गुजराती में कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए. बाद में पता चला कि युवक का नाम सोहिल खान है और वह दूसरे धर्म का है.परिवार ने धर्म बदलकर निकाह का दबाव बनाया, कलमा पढ़वाकर नाम सना फातिमा रखा और बाहर जाने से रोका. 8 जुलाई को जबरन निकाह कराया गया. आरोपी के मोबाइल में अन्य लड़कियों से बातचीत मिलने पर पीड़िता ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की.

Next Post

आजाद नगर पुलिस ने दो घंटे में ढूंढ निकालीं तीन नाबालिग बालिकाएं

Mon Aug 11 , 2025
इंदौर. आजाद नगर क्षेत्र के अमन नगर में शाम तीन नाबालिग बालिकाएं अचानक लापता हो गईं थी, परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला तो वे घबराए हुए थाने पहुंचे. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मात्र दो घंटे में तीनों को सुरक्षित बरामद कर […]

You May Like