
दमोह. विगत दिनों जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी कौरोसा मंदिर के पास एक वृद्ध देवेंद्र पांडे के साथ कुछ अज्ञात लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था, जहां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लूट के आरोपियों को तलाश किया और उन्हें आज न्यायालय पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि लुटेरो में कोमल लोधी, विश्राम, भरत, खेत सिंह लोधी तीन कुटरी व एक देवलाई टपरिया हटा निवासी से मसरूका मोबाइल बरामद कर लिया गया है।
