भोपाल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भोपाल से दिल्ली रवाना होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एयर पोर्ट पर मीडिया को बताया कि राहुल गांधी संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्षों के बीच पहुँचे थे। उन्होंने कांग्रेस संगठन को मज़बूत करने का मंत्र दिया।
राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी में समन्वय बनाकर कार्य किया जाए और कार्यकर्ता ज़मीनी स्तर पर जाकर जनता के बीच पहुँचें।पटवारी ने बताया कि राहुल गांधी का स्पष्ट संदेश है कि संगठन तभी सशक्त होगा जब कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुँचाएँगे।
