वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 1.40 लाख की ठगी


इंदौर: भंवरकुआं क्षेत्र में वर्क फ्रॉम होम जॉब का लालच देकर ठगी का मामला सामने आया है. ठग ने डाटा हैंडलिंग का काम दिलाने का झांसा देकर युवक से 1 लाख 40 हजार रुपए ऐंठ लिए.
पुलिस के अनुसार अर्सीन शेख (23) निवासी स्वामी दयानंद कॉलोनी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसे शैलेन्द्र नाम के व्यक्ति का मैसेज आया, जिसमें घर बैठे डाटा हैंडलिंग का काम कर महीने के 30 से 40 हजार रुपए कमाने का ऑफर दिया गया.

झांसे में आकर फरियादी ने अपना बायोडाटा भेज दिया. कुछ दिन बाद आरोपी ने चयन होने की बात कहकर 2.50 लाख रुपए की मांग की. रुपए नहीं होने पर आरोपी ने 1.40 लाख रुपए देने को कहा और बाकी खुद देने का भरोसा दिलाया. इसके बाद फरियादी ने बताए गए मोबाइल नंबर पर फोन-पे के जरिए 1.40 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए. रकम लेने के बाद आरोपी ने संपर्क बंद कर दिया, जिससे ठगी का खुलासा हुआ. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

ग्राम मार की महू में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

Thu Apr 16 , 2026
सिरसी: ग्राम पंचायत मार की महू में लंबे समय से की जाने वाली बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा को जयंती के अवसर पर स्थापित कर दिया है ग्राम पंचायत सरपंच स्वाति सुनील राठौड़ ने बताया की बाबा साहब क्षेत्र में लंबे समय से बाबा साहब के अनुयाई ओर आम जन की […]

You May Like