घायल पैंगोलिन का महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एवं चिड़ियाघर की रेस्क्यू टीम ने किया सफल रेस्क्यू

मैहर:वन्यप्राणियों के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एवं चिड़ियाघर मुकुंदपुर की रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घायल पैंगोलिन का सफल रेस्क्यू किया गया। 15 नवंबर 2026 को ग्रामीणों से दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पंचायत बेलहा, जिला रीवा निवासी श्री अमर सिंह के खेत में एक घायल पैंगोलिन मौजूद है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और वन्यप्राणी को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू के उपरांत घायल पैंगोलिन को प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक देखभाल के लिए महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एवं चिड़ियाघर मुकुंदपुर लाया गया। यहां वन्यप्राणी चिकित्सक की देखरेख में उसका प्राथमिक उपचार किया गया तथा चिकित्सकीय निगरानी में सुरक्षित रखा गया है। रेस्क्यू टीम द्वारा वन्यप्राणी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानियां बरती गईं, ताकि उसे समुचित देखभाल उपलब्ध कराई जा सके।

रेस्क्यू अभियान में चिड़ियाघर मुकुंदपुर के क्यूरेटर लव प्रताप सिंह, वनरक्षक अभिषेक विश्वकर्मा एवं संविदाकर्मी अजय साकेत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वन्यप्राणियों के संरक्षण के लिए ग्रामीणों की जागरूकता एवं समय पर सूचना देना महत्वपूर्ण है। ऐसे मामलों में आमजन की सहभागिता से वन्यजीवों को समय पर सुरक्षित संरक्षण एवं उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है।

Next Post

बोनी के समय समितियों में गहराया खाद का संकट

Tue Nov 17 , 2026
रीवा: रवी की बोनी के लिये किसानों के सामने खाद का संकट गहराता जा रहा है. जिले के अधिकांश समितियों में डीएपी 1846 एनपीके और यूरिया खाद नही है. जल्द ही अगर रैक नही आई तो खाद का संकट और गहरा जाएगा.हालाकि अभी खाद की मांग नियंत्रित है धान की […]

You May Like