विदिशा। शहर की करणी सेना के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई की हरदा में हुए लाठी चार्ज के दौरान मौजूद दोषियों पर कार्रवाई की जाए। उक्त ज्ञापन में करणी सेना के सदस्यों ने बताया कि हरदा में करणी सेना एवं सर्वसमाज द्वारा किये जा रहे शंतिपूर्वक आंदोलन में पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठी चार्ज किया गया। राजपूत छात्रावास में घुसकर पुलिस बल ने द्वेशपूर्ण तरीके से निदो्र्रष लोगों पर लांठियां बरसाई। इस घोर निदंनीय घटना से संपूर्ण राजपूत समाज में भारी आक्रोश हैं।
हमारी मांग है कि पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच करवाई जाये। जांच पूरी होने तक हरदा के एसपी, कलेक्टर एंच संबंधित थाना प्रभारी को प्रषासनिक दायित्वो ं से हटाया जाए। राजपूत भाईयों पर बर्बरतापूर्वक हमला करने वाले दोषी पुलिस कर्मियों पर धारा पर 307 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया जाए। राजपूत छात्रावास में घुसकर पुुलिसकर्मियों द्वारा जो बर्बरता की गई है,उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए हरदा में जिन निर्दोष समाज के लोगों पर झूठे प्रकरण दर्ज किये गए हैं,वे शीघ्र वापस लिये जए।
