क्रिसमस पर रिलीज मोहनलाल की ‘वृषभा’ बॉक्स ऑफिस पर हुई ढेर

क्रिसमस पर रिलीज मोहनलाल की फिल्म ‘वृषभा’ से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन घरेलू और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह संघर्ष करती नजर आ रही है।

क्रिसमस जैसे बड़े त्योहार पर मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वृषभा’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। माना जा रहा था कि साल 2025 के आखिर में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मोहनलाल का दमदार कमबैक साबित होगी। लेकिन रिलीज के कुछ ही दिनों में फिल्म की कमाई ने मेकर्स और फैंस दोनों को निराश कर दिया है।

फैंटेसी एक्शन ड्रामा जॉनर में बनी ‘वृषभा’ से यह उम्मीद की जा रही थी कि यह ओपनिंग वीकेंड पर शानदार आंकड़े छुएगी, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट रही। फिल्म न सिर्फ डबल डिजिट ओपनिंग हासिल करने में नाकाम रही, बल्कि वीकेंड पर भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में असफल साबित हुई।

Next Post

एनसीएल एक्सप्रेसवे पर बस–बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत

Mon Dec 29 , 2025
सिंगरौली: मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जयंत–मोरवा मार्ग स्थित एनसीएल एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोरवा से बैढ़न जा रही एक यात्री बस और बैढ़न से मोरवा आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की अस्पताल ले […]

You May Like