जर्जर विद्यालय में पढ़ाई का संकट नाले पर पुल नहीं, बच्चे स्कूल से दूर कांग्रेस नेता ने उठाई समस्या

चितरंगी। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बसनिया के ग्राम बोदरहवा स्थित सैटेलाइट प्राथमिक विद्यालय की बदहाल स्थिति और मूलभूत सुविधाओं के अभाव ने बच्चों की पढ़ाई पर संकट खड़ा कर दिया है। विद्यालय भवन अत्यंत जर्जर बताया जा रहा है, वहीं स्कूल तक पहुंचने वाले मार्ग में नाले पर पुल नहीं होने से बारिश के दिनों में आवागमन मुश्किल हो जाता है।

बरसात के दौरान नाले में पानी बढ़ने के कारण छोटे बच्चों के लिए विद्यालय पहुंचना जोखिम भरा हो जाता है। इसके चलते कई बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं और उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस समस्या के समाधान की जरूरत महसूस की जा रही है।

कांग्रेस पार्टी के नेता अशोक सिंह पैगाम ने जिला प्रशासन, खंड प्रशासन एवं जिला शिक्षा अधिकारी से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने विद्यालय का सर्वे कराकर जर्जर भवन की स्थिति सुधारने तथा बरसात के बाद नाले पर पुल और सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है।

Next Post

19 साल के युवक का बैंक खाता कई राज्यों की साइबर ठगी से जुड़ा

Thu Sep 3 , 2026
इंदौर. देश के अलग अलग राज्यों में दर्ज साइबर ठगी की शिकायतों की जांच के दौरान इंदौर के 19 वर्षीय युवक का बैंक खाता संदिग्ध म्यूल अकाउंट के रूप में सामने आया है. क्राइम ब्रांच के अनुसार खाते से बिहार, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में दर्ज साइबर फ्रॉड […]

You May Like