कांग्रेस सेवा दल ने महिला विंग के पदाधिकारियों की नियुक्ति की


भोपाल: अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल ने मध्य प्रदेश महिला सेवा दल की प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से की हैं। इन नियुक्तियों के जरिए प्रदेश में महिला सेवा दल के संगठनात्मक नेटवर्क को मजबूत करने का प्रयास किया गया है।मीना विनोदिया और अनीता राजपूत को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है, जबकि अपेक्षा बेले, लीला परिहार और अभिलाषा अहिरवार को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों में नीलोफर अंजुम खान को सागर शहर, सीमा चौधरी को सागर ग्रामीण, प्रियंका पटेल को धार ग्रामीण, गंगा चौहान को राजगढ़, पार्वती को रायसेन, पुष्पलता जायसवाल को नर्मदापुरम, यशविंता मोहनिया को झाबुआ और असनात भूरिया को अलीराजपुर का अध्यक्ष बनाया गया है।इसी क्रम में पूजा द्विवेदी को पन्ना, धापूबाई यादव को आगर, किरण सिंह को रीवा ग्रामीण, पूजा अहिरवार को छतरपुर, सोनम नवीन पाल को हरदा, प्रियंका चांदनी दीक्षित को नरसिंहपुर, नीतू पटेल को भोपाल शहर, सपना धाकड़ को भोपाल ग्रामीण और संगीता लस्करी को इंदौर ग्रामीण का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।पार्टी संगठन का उद्देश्य इन नियुक्तियों के माध्यम से महिला सेवा दल की गतिविधियों का विस्तार करना और प्रदेश में संगठन को अधिक सक्रिय बनाना है।

Next Post

नई मोहल्ले में विराजीं परियाची अम्मन माता

Thu Oct 15 , 2026
जबलपुर: नई मोहल्ले में परियाची अम्मन माता की स्थापना के साथ क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों में माता के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने मिल रहा है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

Play sound