सीहोर। निशक्त दिव्यांगजन के सशक्तिकरण में वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन भी अहम भूमिका निभा रही है.
उक्त बात शनिवार को प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज सभागार में वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा आयोजित वृद्ध विकलांगजनों को सहायक नि:शुल्क उपकरण वितरण कार्यंक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक सुदेश राय ने कही. कार्यक्रम में श्रीमती अरुणा राय भी दिव्यांगजनों की सेवा करते हुए दिखाई दी. सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत विशेष बच्चों द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने जनसमूह का मनमोह लिया. वसुंधरा स्पेशल स्कूल के विद्यार्थी सक्षम ने विधायक राय को अपने हाथों से बनाया गया चित्र भेंट कर सभी का ध्यान आकर्षित किया.
विधायक राय ने कहा कि भगवान मनुष्य शरीर अच्छा सुंदर निर्मांण करते हैं लेकिन कई बार ईश्वर से त्रुटि हो जाती है और शरीर में कुछ कमी रह जाती है इस शारीरिक कमी को पूरा करने का कार्यं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों और माध्यमों से कर रहे हैं. अनेक योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदजनों की सहायता की जा रही हैकार्यंक्रम के दौरान विधायक सुदेश राय और श्रीमती अरुणा राय भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने सौ से अधिक वृद्ध और दिव्यांग जनों को उनकी आवश्यकता अनुसार व्हीलचेयर, वॉकर, श्रवण यंत्र, छड़ी, बैसाखी प्रदान किए.
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुदेश राय, श्रीमती अरुणा राय, सुदीप प्रजापति, राजेश शर्मा, महेश यादव, डॉ आशुतोष दीक्षित ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पंण एवं दीप प्रज्वलित कर किया. वसुंधरा वेलफेयर सोसाइटी के संचालक अर्जुन सिंह व शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा अतिथियों का फूल मालाए पहना कर स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया.
