सरसों और मसूर की फसलों का पुन: पंजीयन व सत्यापन करें: गौरव

सिंगरौली : कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में राजस्व अधिकारियों के राजस्व कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई ।बैठक के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे प्रकरणों का निराकरण तय समय सीमा के भीतर किया जाए। साथ ही इन प्रकरणों का निराकरण पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाए। कलेक्टर ने विभिन्न तहसीलों में लंबित राजस्व मामलों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाए, ताकि आम जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। कलेक्टर ने किसान पंजीयन सत्यापन एवं गिरदावली की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी उपखंड अधिकारी अपने क्षेत्र अंतर्गत सरसों और मसूर की फसलों के किए गए पंजीयन का पुन: सत्यापन करें तथा जांच करें कि कोई भी चना, मसूर एवं सरसों की अवैध रूप से उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से बिक्री न कर पाए, इस पर कड़ी निगरानी रखे। कलेक्टर ने जिले में एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स और एजेंसियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि क्षेत्र में ईंधन की कालाबाजारी न हो। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि दर्ज शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए।

Next Post

दूसरे दिन भी नहीं लग सका नर्मदा में डूबे दो युवकों का सुराग

Sun Mar 29 , 2026
भैरूंदा। नर्मदा नदी के सीलकंठ नाव घाट पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब रेत से लदी एक नाव तेज हवा और अचानक बदले मौसम के कारण बीच धारा में पलट गई. हादसे में नाव सवार चार युवक नदी में गिर गए, जिनमें से दो ने तैरकर अपनी […]

You May Like