भोपाल, 20 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने श्रीमती रेखा गुप्ता को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
श्री शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, “दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर श्रीमती रेखा गुप्ता को हार्दिक बधाई। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन, कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से ढाई दशक बाद पुनः दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है।”
श्री शर्मा ने कहा, “पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार दिल्ली को विश्व की सर्वश्रेष्ठ राजधानी बनाने के साथ ही जन कल्याण के नए कीर्तिमान गढ़ेगी।”
प्रदेश भाजपा के अन्य नेताओं और पदाधिकारियों ने भी श्रीमती रेखा गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Next Post
जीआईएस में 60 देशों के उद्यमियों को किया गया है आमंत्रित, मोदी करेंगे उद्घाटन
Thu Feb 20 , 2025
भोपाल, 20 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में व्यापक स्तर पर औद्योगिक निवेश आमंत्रित करने के उद्देश्य से यहां सोमवार से प्रारंभ होने वाले दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) में 60 देशों के उद्यमियों के शामिल होने की संभावना के बीच आयोजन की तैयारियां अंतिम चरणों में हैं। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री […]

You May Like
-
9 months ago
44 हजार 383 मीट्रिक टन यूरिया का हुआ वितरण
