खटखरी में दिवाल ढही, दो किशोरियां गंभीर

सिंगरौली । कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के ग्राम खटखरी में आज गुरूवार की देर शाम करीब 7:30 बजे अचानक एक ईटे की दिवाल भरभराकर धराशाई हो गई। इसके चपेट में आने से दो किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जिनका इलाज जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार आज गुरूवार की शाम के वक्त सरस्वती बसोर पिता गौतम बसोर उम्र 16 वर्ष एवं ज्योति बसोर पिता सियाराम बसोर उम्र 15 वर्ष निवासी खटखरी घर के पास खड़ी थी, तभी अचानक ईटे की दिवाल भरभरा कर गिर पड़ी, जहां इसके चपेट में दोनों किशोरी आ गई। चीखपुकार सून परिजन मलवा हटा कर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बैढ़न में भर्ती कराया है। फिलहाल दोनों किशोरी अचेत अवस्था में है।

Next Post

सेवा संकल्प अभियान: जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुसमी में रक्तदान शिविर आयोजित

Thu Sep 17 , 2026
सीधी। शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 17 सितम्बर 2026 को जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जिला चिकित्सालय सीधी के ब्लड बैंक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुसमी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से जिले में कुल 48 यूनिट रक्त संग्रहित किया […]

You May Like