रायपुर 10 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने ग्रीस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर दौड़ को मात्र 10.18 सेकेंड में पूरा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है।
श्री साय ने एक्स पर कुजूर को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लाल ने फिर स्थापित किया कीर्तिमान। हम सभी के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है कि छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने ग्रीस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर दौड़ को मात्र 10.18 सेकेंड में पूरा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है।”
इससे पहले अनिमेष ने दक्षिण कोरिया में हुए एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 200 मीटर दौड़ को 20.32 सेकेंड में पूरा कर एक और राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा,“बधाई अनिमेष, आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि हर युवा को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। छत्तीसगढ़ को आप पर गर्व है।”
Next Post
भारत ने बनाया लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने का रिकॉर्ड
Thu Jul 10 , 2025
लंदन, 10 जुलाई (वार्ता) भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में गुरूवार को टॉस हारने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने का रिकॉर्ड बना दिया है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस तरह भारत के नाम अब पुरुष […]

You May Like
-
1 year ago
बुधवार को शीत ऋतु का सबसे बड़ा ठंडा दिन रहा
-
9 months ago
जेलेंस्की और नाटो महासचिव के बीच वार्ता
