लंदन, 10 जुलाई (वार्ता) भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में गुरूवार को टॉस हारने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने का रिकॉर्ड बना दिया है।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस तरह भारत के नाम अब पुरुष अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने का रिकॉर्ड हो गया है। भारत अब तक लगातार 13 टॉस हार चुका है और उसने वेस्ट इंडीज के 12 टॉस हारने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
टॉस हारने का रिकॉर्ड
13: भारत (31 जनवरी 2025 से 10 जुलाई 2025)
12: वेस्टइंडीज़ (2 फ़रवरी 1999 से 21 अप्रैल 1999)
11: इंग्लैंड (17 दिसंबर 2022 से 12 मार्च 2023)
Next Post
राधा यादव ऑस्ट्रेलिया दौरे पर संभालेंगी भारत ए टीमों की कप्तानी
Thu Jul 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) लेफ्ट आर्म स्पिनर राधा यादव अगस्त में ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारत ए टीमों की कप्तानी संभालेंगी। भारत इस दौरे में तीन टी20 और इतने ही 50 ओवर के मैच खेलेगा, जिसके बाद एक चार दिवसीय मैच होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला चयन […]

You May Like
-
11 months ago
एटीएम खाली, लोग भटक रहे इधर से उधर
