सतना: राज्य शासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सतना में मंगलवार को जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर योगेश कुमार ताम्रकार महापौर, सत्यम मिश्रा उपायुक्त (वित्त) और अरविन्द प्रताप सिंह स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।जन-सुनवाई में 19 आवेदन प्राप्त हुए। विभागवार जानकारी के अनुसार अतिक्रमण से संबंधित 03 आवेदन, साफ-सफाई शाखा से संबंधित 02 आवेदन, विकास कार्य से संबंधित 08 आवेदन, फायर शाखा से संबंधित 02 आवेदन एवं पेयजल शाखा से संबंधित 04 आवेदन प्राप्त हुए।
प्रस्तुत आवेदनों पर कमियों एवं आवेदनों की अनातन स्थिति की जानकारी से अवगत कराया गया। विकास कार्यों के लिए आवेदनों का स्थल निरीक्षण कर कार्यवाही के विधिवत प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए।महापौर नगर द्वारा शहरवासियों को अवगत कराया गया है कि यह जनसुनवाई अगले मंगलवार को पुनः आहुत की जाएगी। साथ ही साथ जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की प्रकरणवार समीक्षा भी की जा रही है। ताकि शहरवासियों की जन सुनवाई में आने का उद्देश्य सफल हो सके।
