सिरसी: ग्राम पंचायत मार की महू में लंबे समय से की जाने वाली बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा को जयंती के अवसर पर स्थापित कर दिया है ग्राम पंचायत सरपंच स्वाति सुनील राठौड़ ने बताया की बाबा साहब क्षेत्र में लंबे समय से बाबा साहब के अनुयाई ओर आम जन की ओर एक प्रतिमा की मांग की जा रही थी जयंती के अवसर पर जिसका अनावरण किया गया है अनावरण के दौरान सरपंच ओर मुख्य अतिथियों ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला और बोले कि उनका जीवन संघर्ष ओर बड़ा ही कठिनाई के बीच गुजरा लेकिन उन्होंने कभी स्वयं को शिक्षा से वंचित नहीं रखा बाबा साहब जीवन भर समाज व्याप्त कुरीतियों से लड़ते रहे ओर शोषित वंचितों को उनका अधिकार दिलाया ऐसे युग पुरुष की जयंती के अवसर पर आज ग्राम पंचायत मार की महू में संविधान निर्माता की प्रतिमा का अनावरण करने का सौभाग्य मिला जिससे हम स्वयं भी अपने आप को गौरांवित महसूस कर रहे हैं कार्यक्रम में सरपंच स्वाति सुनील राठौड़, पूरण चंद राठौड़ सीता राम जाटव बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत वासी उपस्थित रहे।
