नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0, 200 साइकिलिस्ट ने दिया नशामुक्ति का संदेश

इंदौर. नारकोटिक्स विंग द्वारा संचालित नशे से दूरी, है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत जन जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई. सुबह छह बजे नारकोटिक्स परिसर से शुरू हुई रैली को उप पुलिस अधीक्षक संतोष हाड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, रैली में करीब 200 साइकिलिस्ट शामिल हुए.

शहर के प्रमुख मार्गों से निकली रैली के दौरान प्रतिभागियों ने स्लोगन, बैनर और नारों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक किया. मार्ग में समाजसेवियों ने प्रतिभागियों के लिए पेयजल और जलपान की व्यवस्था की. समापन पर प्रतिभागियों को टी शर्ट, कैप और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. अभियान के माध्यम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से करीब 5 हजार लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचा.

आयोजन में रहे शामिल…

नारकोटिक्स विंग की ओर से उप पुलिस अधीक्षक संतोष हाड़ा, निरीक्षक राधा जामोद, निरीक्षक हरीश सोलंकी, निरीक्षक मलय महंत, निरीक्षक दीपमाला धारू, उप निरीक्षक अजय कुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, मुकेश चौहान, आदेश घाकड़, जितेंद्र पटेल, ऋतुराज सिंह पंवार, राजरतन तायडे, पंकज जायभाय, महिला आरक्षक नेहा तिवारी, आरक्षक अनिल कुशवाह, प्रदीप पाल, शैलेन्द्र चौहान, महेन्द्र ठाकुर, आंकिक (एम) मु.लि. प्रभारी विशाल मुजाल्दे, विकाश भाभोर, दिलीप सोलंकी, चन्द्रकांत शिन्दे, शिल्पा मेडा सहित नारकोटिक्स विंग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। आयोजन में साइकिल वर्ल्ड, डी.एम. इलेक्ट्रिक और शहर के साइकिल समुदाय का भी सहयोग रहा.

Next Post

अपराध नियंत्रण हेतु दमोह पुलिस की रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त की कार्यवाही- वारंटियों की धरपकड़,असमाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही

Sun Jul 19 , 2026
दमोह‌।पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले भर में 18 जुलाई से 19 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात्रि विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फरार आरोपियों, वारंटियों, गुंडा एवं […]

You May Like