रास्ता रोककर लाखों रुपए लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

शुजालपुर। पुलिस थाना अवंतिपुर बडोदिया क्षेत्र में लगभग डेढ़ माह पूर्व चार पहिया वाहन को रोककर लूट करने वाले आरोपियों को पकडऩे में पुलिस ने सफलता हासिल की. आरोपियों ने 5 लाख 12 हजार 400 रुपए की लूट की थी. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूट की राशि बरामद की है, हालांकि पुरी राशि नहीं मिल पाई इस मामलेे में एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है.

मिली जानकारी अनुसार महेश पिता गोविंद प्रसाद वर्मा निवासी अरनियाकलां 18 नवम्बर को अपनी कार से पोलायकलां जा रहा था फरियादी महेश ने रास्ते में लगभग 2 लाख रुपए एक युवक से लिए थे जो कि उधार दिए हुए थे. फरियादी के पास 5 लाख 12 हजार 400 रुपए थे, जब फरियादी अपने मामा के लडक़े के साथ चार पहिया वाहन में बैठकर इमलीखेडा जोड पर रुपए गिन रहा था तभी सफद कलर की बोलेरों कार आई और फरियादी के वाहन के सामने खडी कर दी. इस बोलेरों से चार युवक हथियारों के साथ उतरे और धमकाते हुए रुपयों का झोला छुडा लिया. इसके बाद मेरी कार की चाबी निकाल ली और मोबाईल छीन कर खेत में दूर फेंक दिए, इसके बाद आरोपी अपना वाहन लेकर बिनाया की और चले गए. फरियादी ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि जिस बोलेरों से आरोपी आए उस पर पीछे सिंघम गुर्जर लिखा हुआ था. दिन दहाडे हुए लूट की इस घटना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी अवंतिपुर बडोदिया उप निरीक्षक घनश्याम बैरागी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं सतर्कता के आधार पर कार्यवाही करते हुए लूट के एक गंभीर प्रकरण में सफ लता प्राप्त की गई. इस मामले में शरवन उर्फ सिंघम गुर्जर पिता मोड सिंह गुर्जर निवासी तलेनी, ओमप्रकाश उर्फ टाईगर गुर्जर पिता भंवर गुर्जर निवासी तलेनी, धर्मेन्द्र सिंह पिता निर्भय सिंह गुर्जर निवासी हरणगांव थाना लालघाटी जिला शाजापुर को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से लूटी गई राशि में से 376400 रुपए एक बोलेरो वाहन अनुमानित कीमत 3 लाख डंडा एवं लोहे की रॉड कुल 6 लाख 76 हजार 400 रुपए बरामद की गई है.

Next Post

अमन कॉलोनी ईरानी डेरे का मामला: बदमाशों की रिमांड के लिए भोपाल में डटी 6 राज्यों की पुलिस

Sat Jan 3 , 2026
भोपाल। अमन कालोनी ईरानी डेरे से गिरफ्तार बदमाशों को रिमांड पर लेने के लिए 6 राज्यों की पुलिस राजधानी में डेरा जमाए हुए है. देश के 6 राज्यों की पुलिस अलग-अलग प्रकरण में आरोपियों की तलाश पूर्व से कर रही थी. डेरे से फरार मुख्य सरगना राजू ईरानी सहित अन्य […]

You May Like