मुंबई, 12 सितंबर को सोना 2,700 रुपये और चांदी 10,000 रुपये सस्ती हुई। जानें दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों के 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट।
देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 12 सितंबर 2026 को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना घटकर 1,54,560 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,690 रहा। वहीं, सराफा बाजार में एक दिन पहले 99.9% शुद्धता वाले सोने में 2,700 और चांदी में 10,000 प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज हुई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना 4,363 डॉलर प्रति औंस और चांदी 64.54 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है। ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जानिए आज दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ और अन्य प्रमुख शहरों के ताजा गोल्ड रेट।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,560 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 1,41,690 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट का भाव 1,54,410 और 22 कैरेट का भाव ₹1,41,540 प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में आज का गोल्ड रेट
चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 154410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की किमत 154410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की किमत 141540 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

चांदी का भाव भी लुढ़का
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई है। 12 सितंबर की सुबह 999 शुद्ध चांदी का भाव घटकर 2,44,900 प्रति किलोग्राम पर आ गया। इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 10,000 प्रति किलो टूट गई थी।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में सोने और चांदी के दाम घरेलू मांग के साथ-साथ डॉलर, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और वैश्विक आर्थिक संकेतकों जैसे अंतरराष्ट्रीय कारकों से भी प्रभावित होते हैं।
