नशा,नाश की जड़ है,युवाओं को इससे दूर रहना होगा: रामनिवास 

सिंगरौली । म.प्र. पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान का गुरुवार को सिंगरौली में शुभारंभ किया गया।

राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में आयोजित जागरूकता रैली में विधायक रामनिवास शाह एवं एसपी सियाज केएम ने विद्यार्थियों व नागरिकों को नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश देते हुए शपथ दिलाई। कार्यक्रम में शास. कन्या उमावि एवं शास. उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विधायक ने कहा कि नशा, नाश की जड़ है। यह व्यक्ति, परिवार और पूरे समाज को खोखला कर देता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। वहीं एसपी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में जुनून शिक्षा, खेल, कला और नवाचार का होना चाहिए, न कि मादक पदार्थों का। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति की सोच, निर्णय क्षमता और भविष्य को बर्बाद कर देता है, इसलिए प्रत्येक युवा स्वयं जागरूक बने और दूसरों को भी नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराए। कार्यक्रम में सीएसपी हेमंत कुमार, टीआई अशोक सिंह परिहार, अर्चना द्विवेदी, प्रआर आशीष बागरी सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Post

एसडीएम के निरीक्षण में दो शिक्षक मिले गैरहाजिर

Thu Jul 16 , 2026
सिंगरौली । एसडीएम सुरेश जाधव द्वारा विभिन्न शासकीय उचित मूल्य दुकानों, विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान जरहा में न तो दुकान का नाम प्रदर्शित मिला और न ही स्टॉक-भाव सूची, इसके अतिरिक्त हितग्राहियों ने राशन वितरण में 1 किलोग्राम […]

You May Like