
सिंगरौली । एसडीएम सुरेश जाधव द्वारा विभिन्न शासकीय उचित मूल्य दुकानों, विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान जरहा में न तो दुकान का नाम प्रदर्शित मिला और न ही स्टॉक-भाव सूची, इसके अतिरिक्त हितग्राहियों ने राशन वितरण में 1 किलोग्राम की कटौती किए जाने की शिकायत भी की। वहीं शासकीय उचित मूल्य दुकान खुटार बंद पाई गई, जिसे मौके पर खुलवाकर विके्रता को कड़ी फटकार लगाई। वही शास. हाईस्कूल जरहा के निरीक्षण में शिक्षक सुनील कुमार पाण्डेय एवं केएन गुप्ता उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करके स्कूल से नदारद मिले, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र खुटार की सहायिका ड्यूटी से अनुपस्थित पाई गईं और उपस्थित कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं करा सकी।
