हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

सतना : रीवा रोड पर कृपालपुर क्षेत्र में मंगलवार की शाम हुए सडक़ हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई. घटना तेज रफ्तार बल्कर द्वारा बाइक को टक्कर मारने के चलते होना बताया गया. पुलिस द्वारा आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत कृपालपुर निवासी 35 वर्षीय शंखधर केवट अपने 7 वर्षीय पुत्र सिद्धू केवट को बाइक पर बैठाकर कर जा रहे थे.

बताया गया कि कुछ दूर आगे निकलते ही सतना-रीवा मार्ग पर गुजर रहे एक तेज रफ्तार बल्कर ने देखते ही देखते बाइक का जबरदस्त टक्कर मार दी. इस टक्क्र के चलते बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर तौर पर घायल होकर तड़पने लगे. घटना होती देख आस पास मौजूद लोग भागकर वहां पहुंचे और डायल 112 को सूचना दी. इसी दौरान कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बल्कर चालक को पकड़ लिया. इस दौरान खासी संख्या में स्थानीय रहवासियों के सडक़ पर एकत्रित हो जाने के कारण जाम लगना शुरु हो गया.

घटना की सूचना मिलने के बाद कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी मौके पर पहुंचे. आक्रोशित स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी से शिकायत करते हुए बताया कि सूचना देने के बाद 112 मौके पर पहुंची. लेकिन उसमें सवार पुलिसकर्मी बल्कर चालक को पकडक़र अपने साथ ले गए. जबकि उस दौरान गंभीर तौर पर घायल पिता-पुत्र तड़प रहे थे. अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. थाना प्रभारी द्वारा समझाइस देते किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया गया. पुलिस द्वारा चालक को हिरासत में ले लिया गया है व प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है.

Next Post

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले एक दिवसीय हड़ताल

Wed Jan 28 , 2026
सतना:अपनी लंबित मांगों को लेकर आज ‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस’ के बैनर तले सतना में बैंक कर्मचारियों ने एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की। शहर के बस स्टैंड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी और कर्मचारी एकत्रित हुए, जहाँ उन्होंने केंद्र सरकार […]

You May Like