भोपाल, 21 अप्रैल (वार्ता) राज्य शासन द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत खाद्य प्र-संस्करण उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पी.एम.एफ.एम.ई. योजना) के अंतर्गत गठित राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति के कार्यकाल को एक वर्ष (वित्तीय वर्ष 2025-26) के लिए बढ़ा दिया गया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार योजना के दिशा-निर्देशों अनुसार समिति का गठन वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक 5 वर्षों की अवधि के लिए किया गया था। राज्य शासन द्वारा इस समिति के कार्यकाल में एक वर्ष की वृद्धि करते हुए इसे आगामी वित्तीय वर्ष तक विस्तारित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिये गये हैं।
Next Post
झाबुआ कलेक्टर प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित, यादव ने दी बधाई
Mon Apr 21 , 2025
भोपाल, 21 अप्रैल (वार्ता) आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के एक ब्लॉक को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जिला कलेक्टर नेहा मीणा समेत उनकी समूची टीम को बधाई दी है। डॉ यादव ने इससे जुड़ा वीडियो […]

You May Like
-
4 months ago
पाकिस्तान शाहीन्स ने जीता राइजिंग स्टार्स एशिया कप
-
11 months ago
शादी में गोली चली
