निगम अधिकारी परमार की ईडी ने संपत्ति अटैच की

इंदौर। नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी की ईडी ने संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई की है. निगम अधिकारी के खिलाफ एक साल पहले आर्थिक अपराध शाखा में प्रकरण दर्ज हो चुका है. बताया जा रहा है कि ईडी ने मनी लांड्रिंग की धारा में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति अटैच की है.

नगर निगम के झोन 16 पर पदस्थ रहे सहायक राजस्व अधिकारी राजेश परमार की प्रवर्तन निदेशालय ने 1 करोड़ 6 लाख की संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई की है। परमार के खिलाफ पिछले साल आर्थिक अपराध शाखा ने भी भ्रष्टाचार का प्रकरण बनाया था, जिसमें उनको नौकरी से कुल आय 40 लाख रुपए बनती है. उनके पास 1 करोड़ 66 लाख से ज्यादा संपत्ति मिली है। संपत्ति में एक मकान, फ्लैट, एक प्लॉट, कृषि भूमि और 16 लाख का सोना बरामद किया गया था. सभी संपत्ति परमार के परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज है. आर्थिक अपराध शाखा की कारवाई के आधार पर ही ईडी ने परमार की संपत्ति अटैच की है. ईडी ने परमार के खिलाफ भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग की धारा में प्रकरण बनाया है.

Next Post

बावड़ी में गिरी नीलगाय, वन विभाग और ग्रामीणों ने मिलकर किया रेस्क्यू

Tue Feb 10 , 2026
शाजापुर। जिले के ग्राम उकावता में बीती रात एक नीलगाय पुरानी बावड़ी में गिर गई, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया और नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने उकावता चौकी को सूचित किया, […]

You May Like