एक माह के खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

सिंगरौली । खेल एवं युवा कल्याण विभाग सिंगरौली द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह समर कैंप का समापन समारोह आयोजित किया गया। एक माह तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ि़यों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं जर्सी वितरित कर सम्मानित किया गया, वहीं प्रशिक्षकों को ट्रैकसूट प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।

शिविर के दौरान खिलाड़ि़यों को खो-खो, बास्केटबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, कुश्ती एवं कबड्डी जैसे खेलों का विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में कलेक्टर गौरव बैनल, ननि अध्यक्ष देवेश पांडेय, खेल अधिकारी एवं एसडीओपी राहुल सैयाम, डीएसपी रोशनी कुर्मी, पार्षद आशीष वैश्य, जिला फुटबॉल संघ के सचिव लवकुश तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता को मजबूत नहीं बनाते, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करते हैं। युवाओं को खेलों से जोड़ना स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसमें खेल अधिकारी राहुल सैयाम, ब्लॉक समन्वयक राकेश मिश्रा, सुनीता मिश्रा, जगदीश सिंह सहित विभागीय अधिकारियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ि़यों और अभिभावकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Next Post

25 साल का संघर्ष रंग लाया: दमोह को मिली हैदराबाद के लिए साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन

Sat Jun 6 , 2026
दमोह। दमोह रेल संघर्ष समिति के 25 वर्षों के अथक संघर्ष को आखिरकार सफलता मिली है. रीवा-चर्लपल्ली हैदराबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में दमोह को नागपुर और हैदराबाद के लिए साप्ताहिक ट्रेन की सौगात प्राप्त हुई है.दमोह रेल संघर्ष समिति ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री […]

You May Like