इंदौर:विजयनगर थाना क्षेत्र में एक मकान से सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है. घर मालिक ने अपने यहां काम करने वाली महिला पर चोरी का संदेह जताया है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि सुनित मेहता उम्र 54 निवासी एफएच-24ए, विजयनगर ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके मकान में रखी लकड़ी की अलमारी से पुराने उपयोग में आने वाले दो सोने की अंगूठियां और हीरे जड़ा एक सोने का पेंडेंट गायब हो गया. फरियादी ने घर में काम करने वाली महिला सीमा पर संदेह व्यक्त किया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Next Post
पिता के साथ साइकिल पर जाकर सीखी वुशू की बारीकियां, अब यूपी में सब इंस्पेक्टर बनीं अशोकनगर की श्रुति
Sat Mar 14 , 2026
अशोकनगर: जिले के मुंगावली तहसील की ग्राम सरदारपुर निवासी श्रुति सर्वाईया ने अपनी मेहनत और लगन से वुशू खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल अपने नाम किये, तो वहीं उन्हें इसी खेल के आधार पर पदोन्नति मिली है, जिसके चलते वह अब उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर बनकर […]

You May Like
-
1 year ago
Budget 2025: रेलवे को क्या उम्मीदें
-
3 months ago
चार आदतन अपराधियों को किया गया जिला बदर