अप्रावा एनर्जी ने जुटाई 801 करोड़ की पूंजी

मुंबई, 03 दिसंबर (वार्ता) सीएलपी समूह की ऊर्जा समाधान प्रदाता कंपनी अप्रावा एनर्जी ने ब्रितानी वित्तीय संस्थान ब्रिटिश इंटरनेशनल इनवेस्टमेंट (बीआईआई) और स्टैंडर्ड चार्टर्ड से 800.9 करोड़ रुपये (लगभग 9.2 करोड़ डॉलर)की पूंजी जुटाई है।

कंपनी ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसने बीआईआई के साथ 400.5 करोड़ रुपये और स्टैंडर्ड चार्टर्ड के साथ 400.4 करोड़ रुपये के वित्त पोषण समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं। उसने बताया कि इस पूंजी का इस्तेमाल एडवांस्ड मीटरिंग अवसंरचना (एएमआई) में अप्रावा की मौजूदगी को बढ़ाने के लिए किया जायेगा जो देश के ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव में मददगार होगा।

एएमआई के तहत सरकार ने बिजली के पारंपरिक मीटरों की जगह स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है ताकि ग्रिड की दक्षता बढ़ाई जा सके, पारदर्शिता बढ़ाई जा सके और वितरण के दौरान होने वाले नुकसान को कम से कम किया जा सके। केंद्र सरकार ने साल 2026 तक 25 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है।

अप्रावा एनर्जी के निदेशक (वित्त) और मुख्य वित्तीय अधिकारी समीर अष्टा ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव की अपनी यात्रा में भारत एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है। एएमआई कारोबार में प्रवेश करके एक नये रास्ते पर कदम रख रही है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड और बीआईआई के साथ भागीदारी हमें देश को कम-कार्बन उत्सर्जन वाला ग्राहक केंद्रित देश के निर्माण में सहयोग के लिए सक्षम बनाता है।

 

 

Next Post

भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है: राजेन्द्र 

Wed Dec 3 , 2025
सिंगरौली। प्रदेश एवं केन्द्र सरकार जो वायदे करती है, उसे हर हाल में पूरा करती है। इसीलिए भाजपा विश्व की नम्बर 1 पार्टी बनी है। विधानसभा के अनुपूरक बजट में कई विकास कार्यो को हरी झण्डी मिली है। उक्त बातें देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने मीडिया कर्मियों से फोन पर […]

You May Like