सिवनी:सिवनी जिले के गुरु भक्तों ने नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरहटा में स्थित श्री राजयोग आश्रम शंकराचार्य बाल लीला धाम में गुरु पूर्णिमा बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया.
आश्रम प्रभारी ब्रह्मचारी सोमेश्वरानंद जी महाराज व समस्त गुरु भक्तों ने ब्रह्मलीन जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज की फोटो पर सर्वप्रथम माला अर्पण कर विधि विधान से पूजा अर्चन किया गया इससे पश्चात ब्रह्मचारी सोमेश्वरानंद महाराज के शिष्यों ने गुरु पूजन अर्चन किया गया, ब्रह्मचारी सोमेश्वरानंद महाराज ने सभी गुरु भक्तों का अभिवादन स्वीकार किया एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभ आशीर्वाद दिया।
