‘नो हेलमेट नो पेट्रोल’ का संकल्प फेल, बिना हेलमेट लिया लोगों ने पेट्रोल पंप से तेल

रायपुर, 01 सितम्बर (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने एक सितंबर से जिलेभर में ‘नो हेलमेट–नो पेट्रोल’ अभियान लागू करने का एलान किया था। पर हकीकत में यह मुहिम पहले ही दिन कमजोर पड़ती दिखी। कई पंपों पर बिना हेलमेट पहुंचे दोपहिया चालकों को बिना रोक-टोक पेट्रोल उपलब्ध कराया गया।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए एसोसिएशन ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को ज्ञापन सौंपकर समर्थन भी हासिल किया था। प्रशासन ने भी सख्ती बरतने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके जमीनी अमल नदारद दिखा।

जन-सुरक्षा को ध्यान में रखकर शुरू की गई यह पहल अगर इसी तरह लचर रही, तो अभियान महज कागजों तक सीमित होकर रह जाएगा। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में पेट्रोल पंप संचालक और प्रशासन इस पर कितनी गंभीरता दिखाते हैं।

 

Next Post

कनाडिया पुलिस ने पकड़ा गिरोह, 14 लाख का माल बरामद

Mon Sep 1 , 2025
इंदौर. कनाडिया पुलिस ने देर रात बड़ी सफलता हासिल करते हुए डकैती की योजना बना रहे पांच लिस्टेड बदमाशों को धर दबोचा, आरोपियों से करीब 14 लाख रुपए का चोरी का माल और वारदात में प्रयुक्त औजार जब्त किए गए हैं. पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में चार नकबजनी की […]

You May Like