
इंदौर. कनाडिया पुलिस ने देर रात बड़ी सफलता हासिल करते हुए डकैती की योजना बना रहे पांच लिस्टेड बदमाशों को धर दबोचा, आरोपियों से करीब 14 लाख रुपए का चोरी का माल और वारदात में प्रयुक्त औजार जब्त किए गए हैं. पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में चार नकबजनी की घटनाओं को कबूल किया है.
