
सारंगपुर। नेशनल हाईवे क्रमांक 52 किशनपुरा सैदाबाद जोड़ पर शनिवार सुबह 9.30 बजे भीषण सडक़ हादसा हो गया जिसमे कुल चार लोग घायल हो गये और 3 की गंभीर घायल हो गये जिनको सिविल अस्पताल सारंगपुर में प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर रेफर कर किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो मोटरसाइकिल शनिवार सुबह 9.30 के लगभग किशनपुरा सैदाबाद से मोटरसाइकिल सवार सडक़ पार कर रहे थे इसी दौरान तेज गति से आ रहे आयशर ट्रक ने दोनों बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार चार लोग घायल हो गए जिसमे विजेंद्र सिंह पिता उमराव सिंह, अर्जुन पिता भगवान सिंह, मांगीलाल पिता राधे लाल तीनो निवासी सैदाबाद एवं देवनारायण पिता चेन सिंह निवासी ब्यावरा मांडू घायल हो गये. जिसमें तीन व्यक्ति को शासकीय सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर डॉक्टर की टीम ने शाजापुर रेफर कर दिया. वही अर्जुन सिंह को मामूली चोट होने के कारण शासकीय सिविल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है.
नेशनल हाईवे की लापरवाही आम व्यक्ति में जागरूकता का अभाव वार्ड क्रमांक 01 कीड़ी के पास किशनपुरा सैदाबाद डेंजर जोन में तब्दील हो रहा है यहां पर आए दिन हादसे होते हैं लेकिन नेशनल हाईवे विभाग के अधिकारी सिर्फ टोल वसूल करने में लगे हुए हैं हालत यह है कि आए दिन सडक़ हादसे होने के कारण ना तो आम जनों को जागरूक किया जाता है ना ही अवैध बने मार्ग को बंद किया जाता है जिससे आये दिन हादसे होते हैं. सामाजिक कार्यकर्ता अनिल बारकिया ने बताया कि नेशनल हाईवे वाले किशनपुरा सैदाबाद जोड़ पर अवैध बने पगडंडी मार्ग को बंद कर दे तो हादसे पर अंकुश लग सकता है.
नेशनल हाईवे के 1033 कॉल सेंटर बंद – नेशनल हाईवे के 1033 कॉल सेंटर बंद होने से फोन नहीं लगता और फोन लग भी जाये तो समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचती है. इस सबंध में रोजवास टोल अधिकारी से जानकारी चाही गई तो उन्होंने फोन उठना उचित नहीं समझा.जननी एम्बुलेंस बनी वारदात घटना के समय पास से गुजर रही जनी एम्बुलेंस के चालक ने मानवता दिखाते हुवे सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पोहचाया.
