शाह की चेतावनी, बचे-खुचे नक्सली भी आत्म समर्पण कर दें वरना उनका खात्मा निश्चित

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में दस कुख्यात नक्सलियों की मुठभेड़ में मौत को सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि करार देते हुए बचे हुए नक्सलियों को चेतावनी दी है कि वे जल्द आत्म समर्पण कर दें वरना उनका खात्मा निश्चित है।

छत्तीसगढ़ में दस नक्सलियों के गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद श्री शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि आगामी 31 मार्च से पहले देश में नक्सलियों का सफाया कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, ” नक्सलियों के विरुद्ध हमारे सुरक्षा बलों ने आज एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और डीआरजी ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर एक करोड़ के इनामी सीसीएम मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज सहित 10 कुख्यात नक्सलियों को मारा गिराया है। समय रहते बचे-खुचे नक्सली भी आत्मसमर्पण कर दें। आगामी 31 मार्च से पहले लाल आतंक का समूल नाश निश्चित है।”

उल्लेखनीय है कि मुठभेड़ में एक करोड़ की इनामी राशि वाला कुख्यात नक्सली मनोज भी मारा गया है।

 

Next Post

LNCT समूह में 200 करोड़ का घोटाला, EOW ने शीर्ष संचालकों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया

Thu Sep 11 , 2025
भोपाल। शैक्षणिक जगत में भारी सनसनी फैलाते हुए आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने एलएनसीटी समूह के शीर्ष संचालकों पर 200 करोड़ रुपये के बड़े वित्तीय घोटाले का आपराधिक मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि संस्था के संसाधनों का उपयोग शिक्षा और जनहित के बजाय परिवार और निजी […]

You May Like