25 साल का संघर्ष रंग लाया: दमोह को मिली हैदराबाद के लिए साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन

दमोह। दमोह रेल संघर्ष समिति के 25 वर्षों के अथक संघर्ष को आखिरकार सफलता मिली है. रीवा-चर्लपल्ली हैदराबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में दमोह को नागपुर और हैदराबाद के लिए साप्ताहिक ट्रेन की सौगात प्राप्त हुई है.दमोह रेल संघर्ष समिति ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, दमोह लोकसभा सांसद राहुल सिंह और सागर लोकसभा सांसद का आभार व्यक्त किया है. समिति ने आशा जताई है कि भविष्य में इस अति महत्वपूर्ण जनउपयोगी ट्रेन को नियमित प्रतिदिन किया जाएगा, जिससे आम जनता के साथ रोगियों और बीमार लोगों को भी राहत मिल सकेगी। ट्रेन नंबर 20158 रीवा-चर्लपल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन रीवा से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दमोह रेलवे स्टेशन पर शाम 04:00 बजे पहुंचेगी। रानी कमलापति स्टेशन पर रात 09:40 बजे और अगले दिन सोमवार सुबह 04:30 बजे नागपुर जंक्शन पहुंचेगी। सोमवार को ही दोपहर 02:45 पर यह ट्रेन चर्लपल्ली हैदराबाद पहुंचेगी.वापसी में ट्रेन नंबर 20157 चर्लपल्ली-रीवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सोमवार शाम 05:00 बजे चर्लपल्ली से रवाना होगी.दमोह को दक्षिण भारत से सीधे जोड़ने वाली इस ट्रेन से व्यापार, शिक्षा और इलाज के लिए जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्षों से नागपुर-हैदराबाद के लिए सीधी ट्रेन की मांग कर रहे दमोहवासियों में इस सौगात से हर्ष का माहौल है।

Next Post

कांग्रेस विधायक दल की बैठक: कमलनाथ-दिग्विजय ऑनलाइन जुड़े, कांग्रेस बोली एकजुट हैं हम, बीजेपी फैला रही भ्रम

Sat Jun 6 , 2026
भोपाल। आगामी राज्यसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपनी एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का प्रदर्शन करते हुए भोपाल स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस विधायक दल की उच्चस्तरीय रणनीतिक बैठक आयोजित की। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी रणनीति, संगठनात्मक समन्वय और अधिकृत उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित […]

You May Like