इंदौर: शहर में वर्षा जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन के लिए मिनी थान आयोजित की गई. पलासिया चौराहे से इंद्रप्रस्थ टावर तक आयोजित सबसे छोटी मिनी रन के मिनी थान को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया. मिनी थान का शुभारंभ सांसद, निगम आयुक्त एवं स्वास्थ्य प्रभारी द्वारा किया गया.
आज सुबह नगर निगम द्वारा वर्षा जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन के लिए मिनी थान का आयोजन किया गया. इस मौके पर आमजन को वर्षा जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई. साथ ही एयर मलिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में सुधार, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु आमजन को अधिक से अधिक पैदल चलने के लिए कहा गया. कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर जन भागीदारी का मॉडल है और इंदौर जो करता है अद्भुत करता है आप सभी रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अपनाएं और इंदौर के भूजल को बढ़ाने के लिए प्रयास करें.
सक्रिय भूमिका निभानी होगी
आयुक्त क्षितिज सिंघल ने कहा कि इंदौर शहर नागरिकों के सहयोग और जनभागीदारी के कारण स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है. वर्तमान समय में वर्षा जल का संरक्षण एवं भूजल स्तर को बढ़ाने में नागरिक को सक्रिय भूमिका निभानी होगी. कार्यक्रम में अपर आयुक्त प्रखर सिंह सहित निगम अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा प्रतिभागियों ने भाग लिया
