प्रदर्शन और पथराव के मामले में 85 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, पूर्व विधायक भी शामिल

मुरैना:कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन और पथराव के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 85 नामजद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इन पर बलवा, शासकीय कार्य में बाधा, लोक सेवकों पर हमला समेत 14 धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में पूर्व विधायक सहित कुछ भाजपा नेता भी शामिल हैं।

प्रदर्शन कुशवाहा समाज द्वारा किया गया था। बीते दिन न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय पर हुए प्रदर्शन के दौरान लगभग पांच हजार लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। लौटते समय प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाहा, गिर्राज कुशवाहा, रिंकू कुशवाहा, देव कुशवाहा, रवि कुशवाहा, सतीश कुशवाहा, सर्वेंद्र कुशवाहा, श्रीकृष्ण कुशवाहा, सियाराम कुशवाहा, अमर सिंह, उम्मेद, नरेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। पुलिस ने उपद्रवियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। टीमें गांवों में जाकर आरोपियों को तलाश रही हैं। एएसपी सुरेंद्र पाल सिंह डाबर ने बताया कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा।

Next Post

अमेरिका के मध्य टेक्सास में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 49 हुयी

Sun Jul 6 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ह्यूस्टन, 06 जुलाई (वार्ता) अमेरिका मध्य टेक्सास में आई भीषण बाढ़ में कम से कम 49 लोगों की मौत हुयी है और कई लोग लापता हैं। कई क्षेत्रों में बचाव अभियान जारी है। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार […]

You May Like