
जबलपुर। प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार शनिवार को मानकुंवर बाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय तथा शासकीय मोहनलाल हरगोविंद दास गृह विज्ञान महिला महाविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर पहुंचे थे, कार्यक्रम के दौरान होम साइंस कॉलेज के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के बाद बाहर आकर मंत्री परमार प्रदर्शन कर रहे विधार्थियों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना, जिसके बाद एबीवीपी के विद्यार्थियों ने मंत्री परमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के लोग मौजूद थे।
