ग्वालियर: ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के व्यापारी एवं प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन आत्मनिर्भर भारत एवं जीएसटी बचत उत्सव के अंतर्गत कोटेश्वर पैलेस में किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह थे एवं अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने की l इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने व्यापारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब मिलकर इस लोकहितकारी निर्णय के प्रति अपना आभार प्रकट करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत आत्मनिर्भर व्यापारी के संकल्प को सफल बनाएं l
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी की दरों में कमी करके देश की जनता को दीपावली के अवसर पर एक उपहार दिया गया है। इस वर्ष इस जीएसटी कटौती के रूप में हम सभी के घर लक्ष्मी आएगी l भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कहा वे प्रधानमंत्री द्वारा एक राष्ट्र एक टैक्स की अवधारणा के साथ जुलाई 2017 में लागू किए गए जीएसटी के फायदों को घर-घर तक पहुंचाएं और यह सुनिश्चित करें कि 22 सितंबर 2025 से लागू किए गए हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि चीनी दीपक के बजाय प्रजापति समाज के लोगों के द्वारा बनाए दीपकों से दीपावली पर्व मनाए और रोशनी के लिए चीनी झल्लरों के बजाय लोकल स्वदेशी झल्लरों से अपने मकानों पर बेहतर सुंदर विद्युत साज सज्जा करें।
