सरई में कोल साइडिंग के विरोध में हुआ धरना प्रदर्शन

तहसीलदार सरई के आश्वासन के बाद खत्म हुआ हड़ताल, भारी संख्या में ग्रामीण थे मौजूद

नवभारत न्यूज

सरई 7 फरवरी। सरई रेलवे प्लेटफार्म नंबर 2 में रेलवे के द्वारा कोल साइडिंग बना दिये जाने के विरोध में आज दिन शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध करते हुए धरना दिया। वही मौके पर सरई तहसीलदार चन्द्रशेखर मिश्रा पहुंच ग्रामीणों का ज्ञापन लेते हुए मांग पत्रो पर विचार करने का आश्वासन दिया।

स्थानीय लोगों द्वारा इसका व्यापक विरोध किया गया तथा कोल परिवहन की गाड़ियों को रोकने की कड़ी चेतावनी दी गई। इसके लिए सरई रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार को व्यापक जन आंदोलन किया गया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष एकत्र हुए। जहां मौके पर तहसीलदार सरई चंद्रशेखर मिश्रा पहुंचकर आम जनता एवं ग्रामीण महिलाओं की बात सुने एवं ज्ञापन लिया गया। सरई ग्राम में नवीन कोल साइडिंग का निर्माण रेलवे के द्वारा कराया गया है। जहां विभिन्न कोल माइंस जिसमें एपीएमडीसी सुलियरी से प्रमुखता कोयला परिवहन करके साइडिंग तक लाया जाता है और फिर मालगाड़ी के माध्यम से कई स्थानों पर सप्लाई किए जाने की योजना है। जहां रेलवे की आय में वृद्धि होने के साथ-साथ राज्य शासन को भी रॉयल्टी के रूप में लाखों रुपए प्राप्त होंगे। सरई में हुए व्यापक जन आंदोलन में आम लोगों की कुछ विशिष्ट मांगे थी। जिसमें कोल साइडिंग को अन्य शिफ्ट करना,  रोड में लगातार पानी का छिड़काव किया जाना, स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ना, कोल परिवहन के समय आसपास के किसानों की जो फसल क्षति होगी इसका विधिवत मुआवजा देना, रोड आम निस्तार की बनी हुई है। इसे चौड़ीकरण करके परिवहन योग्य बनाकर ही कोल परिवहन करना, कोनी, सरई और आसपास के प्रभावित ग्रामों के लोगों को सतत रूप से मेडिकल की सुविधा प्रदाय करना, निजी किसने की भूमि पर रोड का संचालन या परिवहन का कार्य न करना,  स्कूलीय बच्चों का आवागमन है। आवागमन अवधि में नो एंट्री कराया जाना। इस प्रकार का कई मुद्दों को लेकर आम जन का आक्रोश परिलक्षित हुआ। तहसीलदार सरई द्वारा सभी तथ्यों को बिंदुवार सुनते हुए समस्या के शीघ्र निराकरण के लिए आश्वासन दिया। इस दौरान  सियाराम जायसवाल, सुनील कुमार जायसवाल, गोमती जायसवाल एवं क्षेत्र के नागरिक, राजस्व निरीक्षक रामनरेश सोनी, पटवारी विनोद शाह, पारसनाथ व अन्य मौजूद थे।

Next Post

जुर्माने की राशि जमा न करने वाले 11 दुकानदारों के लाइसेंस होंगे निलंबित

Fri Feb 7 , 2025
नवभारत न्यूज रीवा, 7 फरवरी, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशों के अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने जिले भर में विभिन्न प्रतिष्ठानों के खाद्य नमूनों की जाँच कराई. विभिन्न प्रतिष्ठानों के विरूद्ध प्रकरण अपर जिला दण्डाधिकारी न्यायालय में प्रस्तुत किए गए. जिनमें प्रकरणों की सुनवाई के बाद अपर […]

You May Like