भोपाल। राजधानी के करोंद क्षेत्र में मैपल ट्री सोसाइटी के रहवासियों ने सडक़ पर प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन सोसाइटी की डॉग लवर्स महिलाओं के खिलाफ किया गया. इस कॉलोनी में 50 से अधिक स्ट्रीट डॉग घूमते रहते हैं. जिनके द्वारा यहां बच्चों, बुजुर्गो और महिलाओं को काट चुके हैं. जिनकी शिकायत नगर निगम में रहवासियों और पीडि़तों के द्वारा कई बार की जा चुकी है. शिकायतों की सुनवाई करते हुए निगम द्वारा स्ट्रीट डॉग को पकडऩे आते हैं. लेकिन इस सोसायटी में कुछ महिला डॉग लवर्स रहती हैं उनके द्वारा नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया जाता है जिससे इन स्ट्रीट डॉग को पकड़े बिना ही जाना पड़ता है. बताया जाता है कि इन महिलाओं के द्वारा नगर निगम की गाड़ी के सामने सडक़ पर विरोध करते हुए लेट जाती हैं.
शिकायत पर पुलिस नहीं करती कार्रवाई,
बताया जाता है कि इन महिलाओं के खिलाफ मैपल ट्री के रहवासियों ने पहले भी थाने में शिकायत की हैं. लेकिन पुलिस पीडि़तों की शिकायत पर महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है.
शिकायतकर्ता पर दुष्कर्म का मामला किया था दर्ज
बताया जाता है कि जिन लोगों ने स्ट्रीट डॉग लवर्स के खिलाफ थाने में शिकायत की थी उनमें से एक पीडि़त पर तो महिलाओं ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवा दिया था. उसके बाद से कॉलोनी के पुरुष इन महिलाओं से दूर रहने लगे है.
घटनाओं से तंग आकर किया प्रदर्शन
बताया जाता है कि मैपल ट्री के रहवासियों ने स्ट्रीट डॉग के काटने और डॉग लवर्स की थाने में झूठी शिकायतों को लेकर प्रदर्शन किया है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह डॉग लवर्स कॉलोनियों के रहवासियों को झूठे प्रकरण में थाने में बंद कराने की धमकी देते हैं. वहीं स्ट्रीट डॉग के आतंक से परेशान होकर यह प्रदर्शन किया गया. अगर पुलिस प्रशासन ने इनके खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो आगे कलेक्टर कार्यालय और पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे.
इनका कहना है
यहां पर कालोनी में महिला डॉग लवर्स रहती हैं. वह नगर निगम को स्ट्रीट डॉग पकडऩे नहीं देती हैं. कॉलोनी के रहवासी परेशान स्ट्रीट डॉग और महिला डॉग लवर्स से परेशान है.
राहुल धूत, रहवासी, मैपल ट्री सोसायटी भोपाल
