दिवाली 2025 के खास मौके पर एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है, क्योंकि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होंगी। ऐसे में चलिए जानते हैं उनकी लिस्ट।
दिवाली 2025 पर घर बैठे मनोरंजन का डोज मिलने वाला है। इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हिंदी, तमिल, तेलुगु और हॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। फैमिली के साथ छुट्टियों में इनका मजा लिया जा सकता है। यहां दिवाली पर रिलीज होने वाली कुछ खास ओटीटी कंटेंट की जानकारी दी जा रही है, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में…
दरअसल, अरशद वारसी और जितेंद्र कुमार स्टारर फिल्म ‘भागवत: चैप्टर 1 राक्षस’ 17 अक्टूबर से जी5 पर स्ट्रीम होगी। यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दर्शकों को कहानी के हर मोड़ पर बांधे रखेगी और दिवाली पर घर बैठे एक दमदार मनोरंजन का अनुभव देगी।
