बीएसई ने गैर-पंजीकृत सलाहकारों के मोबाइल नंबर जारी कर निवेशकों को किया सावधान

मुंबई, 30 दिसंबर (वार्ता) बीएसई ने अवैध बिचौलियों के मोबाइल नंबर जारी कर निवेशकों को उनसे सावधान रहने की सलाह दी है। बीएसई ने मंगलवार को तीन मोबाइल नंबर जारी करते हुए बताया कि इन नंबरों से व्हाट्सऐप पर लोगों को निवेश और शेयर बाजार में कारोबार के बारे में सलाह तथा खाता संचालन की सेवा देने की पेशकश की जाती है जबकि वे सेबी के पास पंजीकृत सलाहकार नहीं हैं।
ये नंबर और व्हाट्सऐप पर उनके साथ दिखने वाले नाम हैं – 9151085650 तथा 9151085632 (दोनों के नाम आदित्य) और 9076850045 (ऋषभ)।

शेयर बाजार ने बताया है कि वे न तो बीएसई पर पंजीकृत सदस्य हैं और न ही किसी पंजीकृत सदस्य द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति। बीएसई की वेबसाइट पर सदस्यों, प्राधिकृत व्यक्तियों, निवेश सलाहकारों और अनुसंधान विश्लेषकों की जानकारी हासिल करने के लिए लिंक उपलब्ध कराये गये हैं।

Next Post

सूरमा हॉकी क्लब और एसजी पाइपर्स के पास मजबूत डिफेंडर और शानदार फिनिशर

Tue Dec 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (वार्ता) जैसे ही मेन्स हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल ) 2026 सीजन में आगे बढ़ रही है, जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब और एसजी पाइपर्स मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहे हैं, दोनों ही अलग-अलग अप्रोच अपना रहे हैं। जहां सूरमा एक प्रमुख ताकत के रूप में […]

You May Like