.
ग्वालियर। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के लाइन नंबर 3 में कई दिनों से आ रहे गंदे पानी की सप्लाई के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में आज रविवार शाम 4 बजे मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। सभी कांग्रेसजनों से शाम 4 बजे जैसी मिल गेट के सामने उपस्थित होने के लिए कहा गया है। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी एलर्ट मोड पर है।
