इंदौर: भंवरकुआं क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है. पीड़ित को आरोपियों ने धमकी देकर मौके से फरार हो गए. फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.भंवरकुंआ थाने से मिली जानकारी के असार ग्राम सतोरिया जिला सागर में रहने वाले 23 वर्षीय पीड़ित नवीन कुर्मी ने पुलिस को बताया कि वह एन.एम.बी कैफे, गणेश चौराहा, चितावद पर मौजूद था, तभी अरुण बौरासी और रोहन बौरासी वहां पहुंचे.
उन्होंने पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी. जब नवीन ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो दोनों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उसके दाएं हाथ में चोट आई. जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने धारा 115(2), 296, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आरोपियों की तलाश जारी है.
