ग्वालियर: त्योहारों के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस ने 25-26 अक्टूबर की दरमियानी रात विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। प्रभारी पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) डॉ. शिवेश सिंह बघेल सहित सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ शहर व देहात क्षेत्रों में पैदल गश्त कर चेकिंग की।
प्रमुख उपलब्धियाँ एवं कार्रवाई:
207 वारंटी गिरफ्तार: अभियान के तहत 106 स्थाई और 101 गिरफ्तारी वारंट तामील कराकर कुल 207 वारंटियों को पकड़ा गया।
बदमाशों की चेकिंग: 133 गुण्डों और 129 हिस्ट्रीशीटरों (कुल 262) के ठिकानों पर जाकर उनके रिकॉर्ड चेक व अपडेट किए गए।
इनामी बदमाश दबोचा: हस्तिनापुर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक इनामी बदमाश को धर दबोचा।
अवैध गतिविधियों पर शिकंजा: करहिया थाने में अवैध शराब के 02, ग्वालियर थाने में जुए का 01 मामला दर्ज किया गया, तथा धारा 151 जाफौ के तहत 03 कार्यवाहियाँ की गईं।
गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने होटल, लॉज, ढाबों, एटीएम और संवेदनशील इलाकों की सघन चेकिंग की तथा अपराधियों को सख्त चेतावनी दी कि किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
