
ग्वालियर। खुद को पत्नी बताने वाली महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहे राज्य प्रशासनिक सेवा वाले अफसर तहसीलदार शत्रुहन सिंह चौहान के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. इस मामले में ग्वालियर की महिला थाना पुलिस ने चालान पेश किया था. इसके बाद मामले में सुनवाई हुई लेकिन, दोनों ही बार शत्रुहन सिंह चौहान अनुपस्थित रहा. इसके चलते मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अब गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. अगली सुनवाई जून में होगी. एक महिला ने शिकायत की थी कि चौहान ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, फिर मंदिर में शादी की. दोनों का एक बच्चा भी हैं. लेकिन, अब वह उसे छोड़ गए हैं. महिला थाना पुलिस ने 15 जनवरी को ग्वालियऱ जिले के भितरवार के तत्कालीन तहसीलदार शत्रुहन सिंह चौहान के खिलाफ रेप और अन्य धाराओं मे एफआईआर दर्ज की थी.
