ग्वालियर मेले का आगाज, लेकिन आरटीओ की छूट मिलने में देरी

ग्वालियर: वर्ष 2025-26 के माधवराव सिंधिया व्यापार मेले का शुभारंभ मेला मैदान में अभ्युदय मप्र ग्रोथ समिट के दौरान हो चुका है। व्यापार मेला 25 दिसंबर से 25 फरवरी के बीच 61 दिन के लिए लगाया जाना है। नियमानुसार मेले के ऑटोमोबाइल सेक्टर में रोड टैक्स में 50 फीसदी आरटीओ छूट भी इसी अवधि के लिए दी जाती है। मेला छूट की घोषणा अब तक नहीं की गई है। आरटीओ छूट के लिए संभागीय आयुक्त मनोज खत्री दो बार परिवहन विभाग को पत्र भी भेज चुके हैं।

बावजूद इसके मेला प्रारंभ होने के बाद भी छूट की घोषणा नहीं हो पाई। गत वर्ष भी ऐसा ही किया गया था। पिछले साल ग्वालियर में 42 दिन के ऑटोमोबाइल सेक्टर में वाहनों पर रोड टैक्स में छूट मिलने पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में 2,630 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ था। जिसमें 27 हजार से अधिक वाहनों की बिक्री हुई थी। ग्वालियर व्हीकल डीलर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरिकांत समाधिया का कहना है कि जब मेला लगाने की तारीख 25 दिसंबर तय है तो फिर पहले से इसी दिन से छूट की घोषणा क्यों नहीं होती, ऐसे में कारोबारियों के साथ-साथ मेले को ही नुकसान उठाना पड़ता है।
कल की कैबिनेट बैठक का इंतजार
ग्वालियर आए प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कारोबारियों से कहा था कि ग्वालियर मेले की छूट की घोषणा 30 दिसंबर को कैबिनेट बैठक में की जाएगी। उसके बाद गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। पिछले साल मेला छूट का नोटिफिकेशन 14 जनवरी को उज्जैन मेले के साथ ही आया था, छूट मिलना 17 जनवरी से शुरू हो सकी थी। ऐसे में ऑटोमोबाइल कारोबारियों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। बताया जा रहा है कि इस साल भी उज्जैन मेले के साथ ही ग्वालियर मेले की आरटीओ छूट प्रदान की जाएगी

Next Post

बॉर्डर 2 के गाने ‘घर कब आओगे’ का टीजर रिलीज

Mon Dec 29 , 2025
मुंबई, 29 दिसंबर (वार्ता) फिल्म बॉर्डर 2 के निर्माताओं ने गाना ‘घर कब आओगे’ का टीज़र रिलीज कर दिया है। यह गीत सोनू निगम, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ को हाल के समय के सबसे महत्वपूर्ण संगीतात्मक सहयोगों में से एक में एक साथ लाता है। अनु मलिक […]

You May Like