ग्वालियर में एटीएम को लेकर फिर स्कैम, कार्ड बदलकर रकम निकाली

ग्वालियर। शातिर ठगों ने एटीएम से रुपये निकालने गए एक व्यक्ति को मदद के बहाने झांसे में लेकर उसका एटीएम बदलकर खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए. व्यक्ति जब घर पहुंचा, उसके मोबाइल पर रुपये निकाले जाने के मैसेज मिले जिस पर उसने तुरंत थाने पहुंच कर पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

मामला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का है. यहां आनंद नगर निवासी जगदीश सिंह सिसोदिया अपने कॉलोनी के बाहर लगे एसबीआई के एटीएम पर पैसे निकालने पहुंचे थे. जब एटीएम मशीन से रुपये निकाल रहे थे, तो उनका एटीएम कार्ड मशीन में अटक गया. इस दौरान एटीएम मशीन के पास मौजूद युवकों ने उनकी मदद का झांसा देकर उनसे एटीएम बदल लिया और दूसरा कार्ड मशीन में फंसा दिया. साथ ही, दिलासा दिया कि हेल्पलाइन नंबर पर कंप्लेंट करने से शाम तक एटीएम वापस मिल जाएगा. लेकिन, जब जगदीश सिंह एटीएम मशीन से घर के लिए रवाना हुए, तो रास्ते में उनके खाते से 25 हजार रुपये काटे जाने का मैसेज उन्हें मिला. वे वापस एटीएम मशीन पर पहुंचे लेकिन वहां युवक गायब मिले. इसके बाद उन्होंने तत्काल बहोड़ापुर थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी.

Next Post

किसान पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाश हमला कर भागे

Sun May 11 , 2025
दतिया। दतिया के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ररूआ छींकाऊ गांव में एक किसान पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। किसान की पहचान विशम्बर गुर्जर के रूप में हुई है। वह डबरा का रहने वाला है। विशम्बर गांव अपने घर के बाहर बैठा हुआ था तभी कुछ लोगों ने उसे गोली […]

You May Like