एक्स पर पोस्ट…एक ब्राह्मण मारने पर सरकार दे एक लाख का इनाम

भिंड: जिले के अटेर क्षेत्र के युवक धर्मेंद्र जाटव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ब्राह्मण समाज और हिंदू समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाली। पोस्ट में ब्राह्मणवाद को आतंकवाद कहा गया और उनकी हत्या पर इनाम देने की बात लिखी गई। इस पोस्ट के सामने आने के बाद ब्राह्मण और हिंदू संगठनों में आक्रोश है। परशुराम सेना की शिकायत पर भिंड कोतवाली पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र जाटव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

अटेर क्षेत्र के नखनौली में मेडिकल स्टोर चलाने वाले धर्मेंद्र जाटव ने एक्स हैंडल पर ब्राह्मण समाज के लिए अभद्र और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए लिखा कि ब्राह्मणवाद ही आतंकवाद है, सरकार को चाहिए कि एक ब्राह्मण मारने पर 1 लाख दे। इतना ही नहीं, एक अन्य पोस्ट में उसने हिंदू समुदाय के लिए भी आपत्तिजनक शब्द लिखे। जब इस मामले की भनक हिंदूवादी संगठनों को लगी, तो सोशल मीडिया पर युवक के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा।

Next Post

ग्लास गेम में 55 बच्चों ने लिया भाग

Sat May 17 , 2025
ग्वालियर: शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय में चल रहे समर कैंप में बच्चों के लिए ग्लास पिलर गेम, प्रश्नोत्तरी और ब्रेन टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अपनी बुद्धिमत्ता, तर्कशक्ति, समस्या-समाधान और कौशल का अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें 55 बच्चों ने भाग लिया। ग्लास पिलर गेम में बच्चों को ग्लास […]

You May Like